परिवार मुखिया ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

7/1/2019 1:14:53 PM

गुरुग्राम (मोहित कुमार): गुरुग्राम के उप्पल साउथेंड एस ब्लॉक सेक्टर-49 में एक व्यक्ति अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार कर खुद फांसी पर लटक गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-49 फ्लैट नंबर- 299 के ग्राउंड फ्लोर में डॉक्टर प्रकाश सिंह अपने पूरे के परिवार के समेत रह रहा था। लेकिन बीती रात उसने पूरे परिवार को तेजधार हथियार से मार डाला मार डाला, जिसमें उसकी पत्नी, एक लड़का और एक लड़की थे। वहीं इस घिनौने हत्यकांड के बाद डॉक्टर खुद भी फांसी पर लटक गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और फिलहाल वारदात के पिछे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।



मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने पीएचडी की हुई थी, इसीलिए नाम के आगे डॉक्टर लगाता था। वहीं बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह हैदराबाद में एक केमिकल कंपनी में काम करता था और उसकी बीवी फाजिलपुर इलाके में एक निजी स्कूल चलाती थी। जिनके 18 साल की बेटी थी जिसका नाम अदितिया बताया जा रहा है वहीं उनके 15 साल के बेटे का नाम आदित्य बताया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार पुलिस को डॉक्टर के घर एस सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें प्रकाश ने सभी हत्या को जिम्मेदार खुद को माना है वहीं उसने लिखा है कि उससे परिवार नहीं संभल रहा था तो इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।


 

Edited By

Naveen Dalal