दुर्घटना के शिकार हुए भारतीय सेना में तैनात श्रमिक के परिजनों को मिलेगा 86 लाख का मुआवजा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 10:08 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): तीन साल पहले सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित 32 माइलस्टोन के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में तैनात श्रमिक मनोज कुमार की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी यशविंदर पाल सिंह की अदालत ने बीमा कंपनी को मृतक के परिजनों को 86.05 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, मामला 13 मई 2023 का है, जब दिल्ली कैंट में कार्यरत और बोलने-सुनने में पूरी तरह अक्षम मनोज कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

 

मृतक की पत्नी सोनिया शर्मा, बच्चों परी व शुभम और माता-पिता सुशीला व सुनील दत्त ने पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की याचिका दायर की थी। न्यायाधिकरण ने सभी पक्षों की दलीलें और दस्तावेजों पर गौर करने के बाद बीमा कंपनी को 86.05 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि परिजनों को देने के निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static