लड़की से छेड़छाड़ के विरोध करने पर भिड़े परिजन

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 04:36 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्त गर्ग): पडोस लडकी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर होडल में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दर्जन भर स्त्री-पुरुष घायल हो गये। सभी घायल एक ही परिवार के लोग हैं जिन्हें इलाज के लिए होडल से पलवल के जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी को सिर और चेहरे तथा हाथों पर ज्यादा चोटें आई हैं।

PunjabKesari

पलवल के उपमंडल होडल की धर्म पट्टी में रहने वाले दो सगे भाइयों के परिवारों में जमकर लाठी डंडे चले, जिससे दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों तीन महिलाएं भी शामिल हैं। झगड़े में घायल हुए लोगों ने एक दूसरे के घर में घुसकर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। झगड़े का कारण पडोस की विधवा महिला की नाबालिग लडकी है। जिसके साथ एक लडका अक्सर छेडछाड करता था। उस लडके को छेडछाड करने से रोकने और धमकाने पर झगड़ा हुआ है। घायलों में कुलदीप, पदम, तेजन, विजय सिंह, नवल सिंह, लक्ष्मण सुंदर आदि को काफी चोटें आई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static