किसानों के बीच पहुंची मशहूर अभिनेत्री, पंजाब की औरतों के बारे में कही बड़ी बात

1/19/2021 1:05:55 AM

सोनीपत (पवन राठी): केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में लगातार किसानों का प्रदर्शन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है। इस प्रदर्शन को अलग-अलग वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने अपना समर्थन पहले से ही दे रखा है, इसी बीच अभिनेत्री गुल पनाग भी महिला किसान दिवस में शिरकत करने सोनीपत की सिंघु बॉर्डर पर पहुंची और इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।



गुल पनाग ने कहा कि पंजाब की औरतों ने शुरुआत से ही बराबर का हिस्सा पाया है। चाहे वह आजादी की लड़ाई हो या फिर जलियांवाला कांड में शामिल होना। जो लोग केवल महिला को घर के काम तक ही रखना चाहते हैं, उनकी सोच में कमी है इस तरह के लोग महिलाओं को जवाब देने के लिए मजबूर कर देते हैं। गुल पनाग ने कहा कि मैं औरतों की तरफ से आज एक बात कहना चाहती हूं कि हम इस देश में बराबर के हिस्सेदार हैं। 



गुल पनाग ने कहा कि खेती ही के ऐसा पेशा है जिसमें महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। एक पुरुष बिना महिला और परिवार के खेती नहीं कर सकता, इस के लिहाज से इस संघर्ष में और खेती में महिलाओं का बराबर का हिस्सा है। सरकार की किसानों को तारीख पर तारीख देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे सरकार की नियत साफ जाहिर होती है जिसपर किसानों को पहले ही शक था।



गुल पनाग एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लिया था। पनाग ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म धूम से की थी। तब से, उन्होंने जुर्म और टीवी सीरीज कश्मीर जैसी फिल्मों में काम किया है। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गुलपनाग को चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी बनाया था, जहां इनका मुकाबला किरण खेर व पवन बंसल से था। गुलपनाग को 1,08,679 वोट मिले थे और वे तीसरे नंबर आई थी।

Shivam