भाजपा छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए मशहूर हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया

11/22/2019 4:05:02 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मशहूर गायक राहुल फाजिलपुरिया आज जेजेपी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी ज्वाइन की। इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी मोहसीन चौधरी ने फाजिलपुरिया को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और जेजेपी परिवार का सदस्य बनाया।



राहुल फाजिलपुरिया गुडग़ांव के रहने वाले हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक हैं। जेजेपी ज्वाइन करने के बाद फाजिलपुरिया ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वे पूरे दिल से निभाएंगे।



बता दें कि इससे पहले वह भाजपा में थे, उन्होंने भाजपा छोड़कर जेजेपी का दामन थामा है। हालांकि प्रदेश में भाजपा और जजपा की गठबंधन की सरकार है, लेकिन फाजिलपुरिया भाजपा छोड़ जजपा में क्यों शामिल हुए, इस पर अब प्रश्न चिन्ह लग गया है। इसके पीछे क्या कारण, इसका अभी कोई पता नहीं चल पाया है। 

Edited By

vinod kumar