बहुचर्चित रेप कांड मामला: दुष्कर्मी जलेबी बाबा को आज होगी सजा, महिलाओं के साथ कई अश्लील वीडियो आए थे सामने

1/7/2023 11:40:58 AM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के टोहाना में बहूचर्चित रेप कांड मामले में दुष्कर्मी जलेबी बाबा को आज पांच साल बाद सजा का ऐलान किया जाएगा। दरअसल बाबा पर नाबालिग लड़कियों व अपनी भक्त महिलाओं के साथ रेप करने के घिनौने आरोप लगे थे। बता दें कि अमरपुरी उर्फ बिल्लू रेप कांड न सिर्फ हरियाणा बल्कि देश भर में चर्चा का विषय बन गया था।


बाबा बनने से पहले जलेबी की रेहड़ी लगाता था आरोपी
 

बता दें कि फतेहाबाद के टोहाना के काली माता मंदिर रोड पर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के संचालक बाबा अमरपुरी पर दर्जनों महिलाओं के साथ रेप के आरोप लगे थे। यह सब उस समय उजागर हुआ जब इस से संबंधित दर्जनों वीडियो लीक हुए थे। जलेबी बाबा की अलग-अलग महिलाओं के साथ कई वीडियो सामने आई थी। जलेबी बाबा की अलग-अलग महिलाओं के साथ करीब 120 अश्लील वीडियो सामने आई थी। 19 जुलाई 2018 को बाबा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने 30 अश्लील सीडियां हासिल की थी। जांच के दौरान 100 से ज्यादा अश्लील सीडियां बरामद की थी। सीडी में बाबा की वॉयस की एफएसएल जांच हुई थी, दोनों आवाज सही मिली थी। अय्याश जलेबी बाबा को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में नाबालिग लड़की के बयान ने अहम भूमिका निभाई है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर बाबा अमरपुरी को गिरफ्तार किया गया था। तांत्रिक बनने से पहले अमरपुरी टोहाना के रेलवे रोड पर जलेबी की रेहड़ी लगाता था। इस वजह से उसे जलेबी वाला बाबा का नाम भी मिला था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana