निवर्तमान राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई

8/24/2018 7:24:53 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के निवर्तमान राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी को शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई।  हरियाणा के राज्यपाल के रूप में अपने चार साल के कार्यकाल को राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने अत्यन्त सुखद अनुभव बताया है। उनसे मिलने आए महानुभावों से बातचीत करते हुए उन्होंने हरियाणा के लोगों और सब राजनीतिक दलों से मिले प्यार और सम्मान के लिए उनका आभार प्रकट किया।



हरियाणा के निवर्तमान राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी को शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे अब त्रिपुरा के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। शुक्रवार शाम को राजभवन में ही आयोजित विशेष समारोह में राज्य सरकार की ओर से उन्हें गरिमापूर्ण विदाई प्रदान की गई। इस अवसर पर बातचीत करते हुए प्रो0 सोलंकी ने कहा कि वे हरियाणा में अपने कार्यकाल की यादों को जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने हरियाणा के लोगों की अधिकाधिक समृद्धि की कामना की। प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा सशस्त्र पुलिस के दल ने प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर दिया और और पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय गान की धुन बजाई।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल होते हुए मैं पूरे प्रदेश में गया हूं और इस दौरान व इससे पहले अन्य राज्यों को भी देखा है। लेकिन हरियाणा अपने आधारभूत ढांचे के विकास, शिक्षा, खेतीबाड़ी, उद्योग, व्यापार आदि में निश्चय ही अग्रणी है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की इतनी ज्यादा और प्रभावी योजनाएं विरले ही प्रदेशों में हैं जितनी हरियाणा में हैं।

राज्यपाल के रूप में हरियाणा के विपक्षी दलों के साथ सम्बन्धों बारे पूछने पर प्रो. सोलंकी ने कहा कि राज्यपाल होने के नाते सब दलों के लोगों से मिलना मेरा कत्र्तव्य था। सबने मुझे पूरा मान-सम्मान दिया। लेकिन खास बात जो मैंने महसूस की वह यह है कि हरियाणा का विपक्ष बहुत ही जागरूक है और राज्य के हितों और लोगों की समस्याओं के प्रति बहुत ही सजग है। 



राज्य में आपराधिक घटनाओं, विशेषकर महिलाओं के प्रति अपराधों बारे एक अन्य सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि इनसे तभी बचा जा सकता है जब समाज में अच्छे संस्कार प्रदान करने वाली शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा समय की जरूरत है लेकिन देश व समाज के प्रति कत्र्तव्य का अहसास कराने वाली शिक्षा की भी इतनी ही जरूरत है। हम अपने बच्चों का आचरण ठीक करेंगे तो पूरे समाज का वातावरण सुखद होगा। 

हरियाणा के निवर्तमान राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी को आज यहां हरियाणा राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे अब त्रिपुरा के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। आज सुबह ही हरियाणा राजभवन के कर्मचारियों व अधिकारियों ने राज्यपाल को विदाई दी। शाम को राजभवन में ही आयोजित विशेष समारोह में राज्य सरकार की ओर से उन्हें गरिमापूर्ण विदाई प्रदान की गई। 

Shivam