भाजपा सांसद मीनाक्षी पर भड़के पाकिस्तानी लेखक, कहा शर्म आनी चाहिए तुम्हें

1/16/2017 8:41:13 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी पर भड़के पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह कहा तुम्हे शर्म आनी चाहिए। दरअसल यह वाकया फरीदाबाद में उस वक्त हुआ जब यह दोनों मानव रचना यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म के छात्रों से पत्रकारिता और भारतीय लोकतंत्र मुद्दे पर रूबरू होने पहुचे थे। 

एक दूसरे पर गरजते हुए दिल्ली की भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और तारिक फ़तेह बहस के दौरान उलझ पड़े। दरअसल हुआ यूं कि जर्नलिज्म के छात्रों से रूबरू होते हुए मीनाक्षी लेखी ने पत्रकारों पर भ्रष्टाचार और अपने खिलाफ अर्नगल खबर छापने के आरोप लगाए। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका मधु किश्वर ने भी इसी तरह के आरोप मीडिया पर लगाए थे, जिससे तारिक भड़क गए। उन्होंने मीनाक्षी लेखी पर भडकते हुए कहा कि वह पेशे से वकील हैं और पैसे मिलने पर कातिल का भी बचाव करती हैं और ऐसा ही वह मीडिया के बारे में सोचती हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया कि छवि काफी साफ़ है और यह दुनिया के टॉप 10 देशो में शुमार है। तारिक ने कहा कि यहां छात्रों को कुछ पॉजिटिव बताया जाना चाहिए थे लेकिन यह लोग पूरे पत्रकारिता जगत को भ्रष्ट बता रहे हैं, जिस पर उन्हें गुस्सा आ रहा है।