दिवाली की रात हुई वारदात से गुस्साए लोगों ने किया जाम लगाकर किया प्रदर्शन

10/31/2016 7:57:42 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के खेड़ी पुल पुलिस चौकी में बीती दिवाली की रात दो अलग-अलग वारदातों में गोली मारकर दो लोगों की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गुस्साए लोगों ने कांग्रेसी नेता लखन सिंगला के नेतृत्व में पुलिस चौकी के सामने खेड़ी पुल पर जाम लगा दिया। भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने स्तिथि काबू करने की कोशिश की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करने की कोशिश की। विपक्षी नेताओं ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। 

खेड़ी पुलिस चौकी स्थित खेड़ी पुल पर जाम लगाकर अपना विरोध करते नज़र आ रहे यह सभी स्थानीय लोग है जो बीती रात अलग-अलग वारदातों में गोली मारकर हुई दो हत्याओं का विरोध कर रहे हैं। दरअसल बीती रात रोड रेज के एक मामले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर एक की ह्त्या कर दी थी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीँ इसी इलाके की दूसरी घटना में धनीराम नामक व्यक्ति से उसी इलाके के रहने वाले बदमाश आरिफ ने ज़बरन रूपये छीन लिए थे लेकिन धनीराम द्वारा पीछा करने पर उसे आरिफ ने गोली मार दी थी। इन दोनों घटनाओं के चलते आज गुस्साए लोगों ने कांग्रेसी नेता लखन सिंगला के नेतृत्व में पुलिस चौकी के सामने खेड़ी पुल पर जाम लगा दिया। भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने स्तिथि काबू करने की कोशिश की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करने की कोशिश की। विपक्षी नेताओ ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी की यदि तय समय में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे।

वहीँ इलाके के थाना इंचार्ज ने बताया की इस वारदात के बाद उन्होंने आरोपियों के चार परिजनों को हिरासत में ले रखा है और क्राइम ब्रांच की 5 टीम आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर रेड कर रही है। उन्होंने कहा की 24 घंटे के अंदर आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आखिरकार आश्वासन के बाद लोगों ने पुलिस को तय समय देते हुए चेतावनी देकर जाम खोल दिया है।