भाभी से अवैध सम्बन्धों के चलते देवर ने की आत्म हत्या

1/16/2017 7:50:10 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में एक देवर ने अपनी भाभी से अवैध सम्बन्धों के चलते आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये आरोप लगाया है मृतक की पत्नी ने। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी लेकिन उसके पति के अपनी भाभी से अवैध सम्बन्ध थे और उसने उन्हें अपनी आंखों से देख लिया था। जिसके चलते उसकी जेठानी ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। वह लगभग 3 महीने से अपने मायके में जी रह रही थी और आज उसके पति के मारने की खबर आई है। उसका आरोप है कि उसके पति ने अपनी भाभी से अवैध सम्बन्धों के चलते आत्म हत्या की है। 

रोती बिलखती और बदहवास होती दिखाई रही वही सकीला है जिसे सुहागन बने अभी पांच महीने भी पुरे नहीं हुए थे की उसे विधवा होने की आज खबर आई। उसके अपने सभी उसे ढाढंस बंधाने में लगे है लेकिन उसने तो अपने पति को हमेशा के लिए खोया है जो उसके लिए दुनिया में सबसे बड़ा गम है। दरअसल यूपी हाथरस जिले की रहने वाली सकीला की शादी 27 अगस्त 2016 को फरीदाबाद की पर्वतीया कलोनी में रहने वाले सलीम से हुई थी। पीड़ित सकीला की माने तो उसके पति सलीम के अपनी भाभी से अवैध सम्बन्ध थे और एक दिन सकीला ने उन्हें आपत्तिजनक हालात में अपनी आंखों से देख लिया था। जिसके बाद उसकी जेठानी उससे मारपीट करने लगी और उसकी जेठानी ने उसे मारपीट कर भगा दिया जिसके बाद वह अपने पीहर चली गई। 

सकीला की माने तो वह अपनी ससुराल में लगभग 2 महीने ही रही थी और लगभग तीन महीनो से वह अपने पीहर में रह रही थी। आज अचनाक उसके पति के मारने की खबर आई है जबकि उसका पति उसे जल्द घर से ले जाने की बात कर रहा था। लेकिन सकीला ने अपनी जेठानी यानी के उसके पति सलीम की भाभी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि अपनी भाभी से अवैध सम्बन्धों के चलते उसकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्म हत्या की है। जिसके लिए आरोपी भाभी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि पर्वतीया कलोनी के रहने वाले सलीम ने आत्म हत्या कर ली है जिसमे मृतक के माता पिता के बयान पर 174 की कारवाही की जा रही है। लेकिन मृतक सलीम की पत्नी ने सलीम के मरने के पीछे अपनी जेठानी का हाँथ बताया है।