फरीदाबाद- बदरपुर बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी, पुलिस बोली- किसी भी सूरत में किसान दिल्ली ना पहुंचे

11/25/2020 1:24:48 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली बॉर्डर सील करने के आदेश के बाद फरीदाबाद- बदरपुर बॉर्डर पर भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। कृषि कानून के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन को लेकर किसानों की तरफ से 26 और 27 नवंबर को दिल्ली कूच का आह्वान करने के बाद दिल्ली से सटे हरियाणा के बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली आगरा हाईवे पर किसान आंदोलन को देखते हुए पूरी तरह से बॉर्डर को सील किया जा रहा है। किसी भी सूरत में किसान दिल्ली ना पहुंचे इस बात को लेकर चौकसी बढ़ाई गई है।

Isha