Faridabad : बड़खल फ्लाईओवर के पास कार में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी...लगा जाम
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 01:17 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में बड़खल फ्लाईओवर के पास सेक्टर-28 में उस समय हड़कंप का माहौल बन गया जब एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी Hyundai i10 कार को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में कार जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते आग तेजी से फैलती गई और पूरी कार जल गई।
इस दौरान कार में आग लगने के कारण बड़खल फ्लाईओवर के आसपास लंबा जाम भी लग गया। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)