फरीदाबादः BSNL कार्यालय में सी.बी.आई. की छापेमारी

4/19/2018 9:46:09 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): यहां के बी.एस.एन.एल. कार्यालय में सी. बी. आई. द्वारा  गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान सी.बी.आई. ने जनरल मैनेजर समेत एक अधिकारी को 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बी.एस.एन.एल. कार्यालय में ठेकेदारों से बिल के पास करवाने के बदले यह लोग रिश्वत मांग रहे थे, जिनको सी. बी. आई. ने रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल सी.बी.आई. द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Pardeep