फरीदाबाद कोर्ट परिसर के जजों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, चिपकाए पोस्टर(VIDEO)

4/30/2018 9:38:47 AM

फरीदाबाद(अनिल राठी):  देश में भ्रष्ट्राचार नाम की दीमक हर विभाग के कोने-कोने में लग चुकी है। अभी तक देश की न्यायपालिका बची हुई थी मगर अब न्याय पालिका पर भी भ्रष्ट्राचार के आरोप लगना शुरू हो गया है। जिसका बडा मामला फरीदाबाद के कोर्ट परिसर में सामने आया है जहां जिला बार एशोशिएशन के पूर्व प्रधान एन एल पराशर ने फरीदाबाद कोर्ट के कुछ जजों पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते हुए उनके पोस्टर भी कोर्ट परिसर में चिपका दिए है। जिन्हें लोग देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं।

इतना ही नहीं आरोप है कि कुछ जजों के ठेकेदारों ने अपराधिक मामलों में अलग-अलग पैकेज बना रखे है। पराशर ने दावा किया कि उनके पास जजों के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के पुख्ता सबूत है जरूरत पडने पर पेश करेंगे। 

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद कोर्ट में कुछ जज पैसे लेकर फैंसला करते हैं यहां तक कि जजों के ठेकेदारों ने अलग-अलग अपराधिक मामलों की फीस भी तय कर दी है। अगर किसी को मर्डर केस में बेल चाहिये तो अलग फीस है। अगर किसी को अग्रिम जमानत चाहिये तो अलग फीस है। इस तरह सभी अपराधिक मामलों की फीस तक तय कर दी गई है। कोर्ट में अब उन्हें लोगों को न्याय मिल रहा है जिसके पास पैसे हैं और दलालों से जानकारी है। 

इतना ही नहीं पाराशर ने कहा है कि कुछ ऐसे भ्रष्ट्र जजों की वजह से पूरी न्यायपालिका पर सवाल उठता है। वहीं, पराशर ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोर्ट में भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो वो उन भ्रष्ट्र जजों के नाम उजागर कर देंगे। 

वहीं पोस्टर को पढने वाले भ्रष्ट्राचार विरोधी मंच के पदाधिकारी एवं समाजसेवी बाबा रामकेवल ने कहा कि इस तरह न्यायमूर्ति पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते हुए उन्हें सार्वजनिक चिपकाना ठीक नहीं है। अगर पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति के पास पुख्ता सबूत है तो जांच करवाए क्योंकि देश में अब सिर्फ न्यापालिका ही ऐसी बची है कि जहां लोग सब से पीड़ित होकर न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं। अगर न्यायपालिका में भी भ्रष्ट्राचार ने अपनी जड़े जमा दी तो गरीब और पीड़ित लोगों को फिर न्याय कैसे मिलेगा। 


 

Rakhi Yadav