Faridabad : बैंक से निकाले गए 2 करोड़ के आभूषण, बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 07:56 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के रहने वाले चार्टर्ड अकाऊंटैंट और उनके परिवार ने एस.बी.आई. की सैक्टर-15 शाखा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार ने बताया था कि बैंक में उनके लॉकर से लगभग एक किलो सोने और करीब 3 किलो चांदी के गहने गायब कर दिए गए, जिनकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए है।

पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। इस मामले में अब बैंक का लॉकर तोड़ ग्राहक की 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी निकालने पर पुलिस ने बीएनएस धारा 316 (5) जिसमें बैंकर द्वारा ग्राहक की संपत्ति निजी इस्तेमाल में लाने के जुर्म में 10 साल की सजा व बीएनएस धारा 61 में आपराधिक साजिश रचने का जुर्म, के तहत आरोपी बैंक मैनेजर पवन रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

जानकारी के अनुसार चार्टर्ड अकाऊंटैंट डी.सी. गर्ग ने बताया था कि शुक्रवार को जब उनकी पत्नी नीलम गर्ग लॉकर चैक करने बैंक पहुंचीं थी तो कर्मचारियों ने यह कहकर चौंका दिया कि उनका लॉकर वहां मौजूद ही नहीं है। लॉकर नंबर बताने पर बताया गया कि वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने बैंक को नोटिस जारी कर सरेंडर पेपर मांगे थे। उन्होंने कहा कि अगर पेपर बैंक द्वारा पेपर नहीं दिखाए जाते हैं तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static