दिल्ली चुनाव में पसीना बहा रहे फरीदाबाद के नेता

2/5/2020 9:36:07 AM

फरीदाबाद (कुलवीर चौहान) -8 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली से सटे होने के कारण फ रीदाबाद जिले के भी अधिकांश नेता इस समय विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में अपना पसीना बहा रहे हैं। जिले से जो नेता चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं, उनमें सबसे ४यादा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता भी इस समय दिल्ली चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने में लगे हुए हैं।

भाजपा से तकरीबन 70 से ४यादा नेता इस समय दिल्ली चुनाव में प्रचार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। 
केंद्रीय राज्य मंत्री और फ रीदाबाद लोकसभा से सांसद कृष्णपाल गुर्जर दिल्ली चुनाव में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभा रहे हैं। कृष्णपाल गुर्जर ने जिले से अपने खास 55 नेताओं व कार्यकर्ताओं की इस चुनाव के लिए जिम्मेदारियां लगाई हैं। वहीं जिले से पार्टी  विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, प्रदेश कैबिनेट में मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा भी चुनावी प्रचार में अपना पसीना बहा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी नेता सोहनपाल छौंकर, यशवीर डागर, राजकुमार बोहरा, रेनू भाटिया  समेत कई नेता प्रचार में जुटे हुए हैं।

कांग्रेसी भी कर रहे पार्टी के लिए मेहनत
जिले के कई कांग्रेस नेता भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मेहनत कर रहे हैं। इनमें विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, पार्टी के युवा चेहरे तरुण तेवतिया समेत कई नेता शामिल हैं। पार्टी का प्रचार कर रहे एनआईटी फ रीदाबाद सीट से विधायक नीरज शर्मा के मुताबिक पार्टी ने उन्हें दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है, वह इसके लिए नुक्कड सभाएं कर रहे हैं और इसके साथ ही घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। उनके मुताबिक इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत की स्थिति में है।

जजपा और इनेलो नेता नहीं ले रहे चुनाव प्रचार में हिस्सा
सरकार में भागीदार जजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रही है। इस वजह से उसके नेता भी चुनाव प्रचार में नहीं उतरे हैं। वहीं कभी दिल्ली चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाली इनेलो भी टूट के बाद दिल्ली के चुनावी परिदृश्य से गायब है।आप के नेताओं ने झोंकी पूरी ताकतजिले के आप नेता भी इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होने और फ रीदाबाद जिले के दिल्ली से सटे होने के कारण आम आदमी पार्टी के जिले के नेता इस समय दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के 30 से ४यादा नेता व कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रोजाना सभा, घर-घर अभियान और पदयात्रा के जरिए लोगों से वोट मांग रहे हैं।

जिन नेताओं की जिम्मेदारी इस चुनाव के लिए लगाई जा रही हैं, वह नेता सभाओं के साथ साथ घर-घर जाकर पार्टी और उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। इन नेताओं के कार्यक्रम दिल्ली के पार्टी कार्यालय से ही निर्धारित हो रहे हैं। इन नेताओं के कार्यक्रम निर्धारित करते समय विधानसभा के जातिगत समीकरण भी देखे जा रहे हैं। इसके अलावा फरीदाबाद से लगती हुई विधानसभा सीटों पर इन नेताओं को खास तौर पर उतारा जा रहा है।क्या कहते हैं दलों के नेताफ रीदाबाद जिले से पार्टी के तमाम नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुटे हुए हैं, भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, इस चुनाव में दिल्ली में कमल खिलना तय है
कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री 

फरीदाबाद जिले से आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जुटे हुए हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हुई हैं, उनके अनुसार पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रचार कर रहे हैं। आप को जनता का भरपूर समथन मिल रहा है और हमारी पार्टी दिल्ली की सभी सीटें जीतने जा रही है।
- धर्मवीर भड़ाना, नेता, आप 

जिले से कांग्रेस पार्टी के नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार में जुटे हुए हैं, मैं खुद भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूँ, कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है।
 - नीरज शर्मा, विधायक, कांग्रेस 

Isha