फरीदाबाद से महेंद्रप्रताप की लग सकती है लॉटरी, कांग्रेस देगी टिकट!

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 07:14 PM (IST)

नई दिल्ली(महावीर): लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जहां अपने 8 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस हरियाणा में अभी किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। हालांकि मंगलवार को इस संदर्भ में कोई सूचि जारी हो सकती है लेकिन यदि फरीदाबाद की बात करें तो कांग्रेस हाईकमान फरीदाबाद सीट पर काफी मंथन के बाद अपना मन बना चुका है। 

हालांकि कांग्रेस ने इस सीट पर भी अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कांग्रेस मुख्यालय के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पूर्व मंत्री महेंद्रप्रताप को फरीदाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का मन बना रही है। इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने अंतिम निर्णय लेना है। इस निर्णय से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरीदाबाद के अन्य नेताओं का मन टटोलने के लिए इस मुद्दे पर चर्चा भी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static