टोक्यो पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, फरीदाबाद के सिंहराज ने भारत को दिलाया 8वां पदक

8/31/2021 1:40:00 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़यों का जलवा देखने को मिल रहा है। आज फिर टोक्यो पैरालंपिक से अच्छी खबर सामने आई। फरीदाबाद के बेटे सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 के इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया है। अब टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को 8 मेडल आ गए हैं, जिसमें 3 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं।

कांस्य पदक जीतने पर देश के प्रधानमंत्री ने सिंहराज अधाना को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सिंहराज अधाना का असाधारण प्रदर्शन। भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है और सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें बधाई और आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। 


 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

vinod kumar