फरीदाबाद: खिलाड़ियों का सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगाने सपना साकार( video)

1/13/2019 10:56:33 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार देर शाम सेक्टर 12 खेल परिसर में लगभग 9 करोड़ की लागत से निर्मित हुए 8 लेन के सिन्थेटिक ट्रैक का शुभारम्भ किया।  इस मौके पर उन्होंने ट्रैक पर दौड़ भी लगाई। लम्बे समय से खिलाड़ी इस ट्रैक की मांग कर रहे थे और रविवार को आखिरकार खिलाड़ियों का सपना साकार हो गया।

मंत्री ने कहा की खेलों के प्रति बीजेपी सरकार हमेशा संजीदा रही है जिसके चलते आज देश की आबादी का दो प्रतिशत वाला हरियाणा प्रदेश खेलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मैडल खेलों में हासिल कर रहा है। वहीं खिलाड़ियों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की पहले प्रेक्टिस के दौरान दौड़ लगाते हुए वह चोटिल हो जाते थे लेकिन अब सिन्थेटिक ट्रैक पर प्रेक्टिस करके वह इंटरनेशनल स्तर पर गोल्ड हासिल करके देश और प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने बताया की इसी खेल परिसर में साढ़े सात करोड़ की लागत से जहाँ हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करवाया जा रहा है वहीँ 35 करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी अंतिम चरण में हैं जो अगले दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। 

Deepak Paul