Faridabad: बदमाश ने घर में घुसकर मां-बेटी को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2025 - 09:38 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-3 इलाके में घर में घुसकर महिला टीचर और उसकी 7 साल की बेटी को गोली मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल हालत में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान सेक्टर-3 स्थित टैगोर स्कूल के सामने रहने वाली दीपा के रूप में हुई है। उसका पति विकास चौहान हत्या के केस में जेल में बंद है।
फायरिंग की घटना के बाद बदमाश स्कूटी से फरार हो गया था। हालांकि, शाम को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ ACP महेश्वर और सेक्टर-8 थाने के SHO मनोज कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मामले का जायजा लिया।
घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला पर बाइक पर आए युवक ने गोलियों से हमला कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक गोली लग चुकी थी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। अधिकारी ने बताया कि यह जानलेवा हमला किसी पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)