दर्दनाक हादसे में पंजाब से दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर जा रहे किसान की मौत, दो अन्य घायल

9/26/2021 4:16:04 PM

करनाल (विकास मेहला): करनाल नेशनल हाईवे पर बलड़ी बाईपास के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय किसान हरजिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है।

वहीं कैंटर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि करनाल नेशनल हाईवे पर पंजाब के तरनतारन से दिल्ली सिंघु बॉर्डर की तरफ जा रही किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार कैंटर ने बलड़ी बाईपास के पास के नजदीक टक्कर मारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

Content Writer

Shivam