किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का MSP पर बयान- सरकार कानून लाने का फैसला ले तो ही निकलेगा समाधान

2/17/2024 10:43:55 AM

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था।
 

#WATCH | Sarwan Singh Pandher, General Secretary of
Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee says, "Government can bring a law on MSP through an ordinance...Once the govt takes a decision to bring a law, then a solution can be found." pic.twitter.com/PRukYcySqU

— ANI (@ANI) February 17, 2024


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कहना है कि "सरकार अध्यादेश के जरिए एमएसपी पर कानून ला सकती है, एक बार सरकार कानून लाने का फैसला ले ले, तो समाधान निकाला जा सकता है।"



बताया जा रहा है कि किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई थी। किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।

 

Content Writer

Manisha rana