किसान आंदोलन: धरने में शामिल हुए किसान नेता सुरेंद्र सिंह सिद्धू की मौत

1/4/2021 2:38:02 PM

पलवल (दिनेश कुमार): केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में 50 से अधिक किसानों की जान चुकी है। इस बीच अब धरने में शामिल हुए एक किसान नेता की मौत हो गई। मृतक किसान नेता सुरेंद्र सिंह सिद्धू (65) ग्वालियर के गांव मायना का रहने वाला था।

सुरेंद्र सिंह दिल्ली-आगरा हाईवे पर मध्यप्रदेश के किसानों के साथ धरने पर आए थे, यहां कड़कड़ाती ठंड के कारण उन्हें निमोनिया हो गया था। जिसके बाद सुरेंद्र सिंह को 14 दिसंबर को ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाय गया था। तबीयत में सुधार ना होने पर उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

vinod kumar