आवाज बुलंद करने के लिए किसान ने किया 'जानलेवा प्रयास', 130 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, फिर...

12/28/2020 4:52:49 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद के गांव अहरवां में एक युवा किसान द्वारा अपने गांव के युवाओं में किसान आंदोलन का जोश भरने के लिए करीब 130 फीट ऊंचे जिओ कंपनी के टावर पर किसान यूनियन का झंडा लगाने का जानलेवा प्रयास किया। युवा किसान जगमोहन सिंह ने बताया कि गांव के युवाओं में आंदोलन का जोश भरने के लिए वह टावर पर चढ़ा और उसने टावर के शिखर पर किसान संघर्ष समिति हरियाणा का झंडा फहराया। 

गांव में जिओ टावर को बंद करवाकर युवा किसान द्वारा टावर पर चढ़कर किसान यूनियन का झंडा फहराने के वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो के बाद जब किसान जगमोहन सिंह से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी कोशिश है कि गांव के युवा किसान आंदोलन के प्रति जागरूक हों और युवाओं में किसान आंदोलन का जोश भरने के लिए ही उसने ऐसा किया। 

युवा किसान जगमोहन सिंह ने 130 फीट ऊंचे जिओ के टावर पर पहले चढ़ाई की और उसके बाद टावर के शिखर पर किसान यूनियन का ना केवल झंडा फहराया बल्कि टावर के शिखर पर ही युवाओं को संदेश देने वाला अपना खुद का वीडियो भी शूट किया। फिलहाल इस युवा किसान द्वारा किसान आंदोलन को लेकर किया गया यह जानलेवा प्रयास इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shivam