पेड़ से लटका मिला किसान का शव, सुसाइड नोट में इन लोगों पर लगाया तंग करने का आरोप

7/20/2022 11:24:27 AM

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव भदाना में किसान ने खेत में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास-ससुर व एक अन्य पर तंग करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने किसान के पिता के बयान पर चारों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में गया तो उसका बेटा सुरेश उसे शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसने परने से फंदा लगा रखा था। उसने अपने बेटे को तुरंत नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वह अपने गांव में परिजनों को लेकर आया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रीति, सास-ससुर व नवीन नाम के व्यक्ति पर तंग करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव भदाना में सुरेश नाम के शख्स ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana