किसानों की मनमानी पर प्रशासन अपनाएगा सख्त रवैया!

5/29/2019 2:26:04 PM

सोनीपत(पवन राठी): सरकार की तरफ से चलाए गए जागरुकता अभियान और सख्ती का किसानों पर मानों कोई असर नहीं पड़ रहा है। ताजा मामला सोनीपत के गांव बरोटा से सामने आया है, जहां किसानों ने बीती देर रात  गेंहू की बची फांसो में आग लग दी। वहीं सूचना मिलते ही राई तहशील के कानूनगो मौके पर पहुंचे।

वहीं आग को देखकर फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया और करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। काननूगो ने कहा कि किसानों को किसी का डर नही है। ये आग बताने के लिए काफी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी किसानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आगे से किसान आग ना लगाए।

kamal