बारिश की भेंट चढ़ी किसानों की फसल, पुख्ता इंतजाम न होने के कारण मंडी में भीगा धान

10/16/2023 8:51:09 AM

कैथल (जयपाल) : हरियाणा में आज सोमवार काे माैसम ने करवट ली। कई जगहाें पर जमकर बारिश हुई। इस बारिश से लाेगाें काे प्रचंड गर्मी से राहत मिली। वहीं कैथल जिले में फिर मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों की फसल भीग गई। पुख्ता इंतजाम न होने के कारण किसानों का धान भीग गया है। खुले में रखें धान पर ओले गिरे है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ तथा उनके चेहरे पर मायूसी छाई। किसानों ने जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana