9वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, कल डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

2/6/2022 4:46:03 PM

सिरसा(सतनाम): 9 सूत्रीय मांगों को लेेकर किसानों द्वारा बरनाला रोड स्थित लघुसचिवालय के निकट लगाया गया पक्का मोर्चा का धरना रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा। परिसर में ही किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दी हैं। रात को किसान इन्हीं ट्रैक्टरों में विश्राम करते हैं और सुबह से पुन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि धरने के बाद प्रशासन ने कुछ मांगों को लेकर कार्य शुरू कर दिया है।

क्षेत्र में ट्यूबवैल कनैक्शन जारी किए जा रहे हैं। लेकिन गुजरात की एक कंपनी की मोटर लगाने प्रावधान कर रखा है, जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस मोटर को लगाने की शर्त हटाए। किसान अपनी मर्जी से कोई भी मोटर लगवाएं। इसी के साथ पिछले दो वर्षों का खराब हुई फसलों का बीमा क्लेम भी जारी किया जाए। काटी जा रही वृद्धावस्था पैंशन को लेकर प्रशासन ने लिस्ट मांग ली है। नहरों में पानी अभी 15 दिन शुरू नहीं किया गया है। छोटे बच्चों के स्कूल भी नहीं खुले हैं। इन सब मांगों के पूरा होने पर धरना जारी रहेगा।

मीडिया से बातचीत में हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि उपरोक्ता मांगों के पूरा नहीं होने के किसान संगठनों ने फैसला लिया है कि कल दोपहर को उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री के आवासों के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा और उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। जब तक मांगे पूरी नहीं होती पक्का मोर्चा का धरना जारी रहेगा।

Content Writer

Isha