बड़ी खबर: करनाल में किसानों का धरना खत्म, मामले की होगी न्यायिक जांच- छुट्टी पर रहेंगे SDM

9/11/2021 12:31:19 PM

करनाल(विकास मैहला): हरियाणा के करनाल जिला प्रशासन और किसानों के बीच दो मांगों पर समझौता होने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। प्रशासन औऱ किसानों में बसताड़ा में हुए लाठीचार्ज की जांच और दूसरी मृतक के परिजन को डीसी रेट पर नौकरी और SDM आयुष सिन्हा को छुट्‌टी पर भेजने की मांग पर समझौता हो गया

करनाल प्रशासन के अधिकारी बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच कराने को मान गए हैं। जांच रिटायर्ड जज करेंगे, जो एक महीने में पूरी की जाएगी। किसानों की इस मांग को मानने के साथ ही प्रशासन ने IAS आयुष सिन्हा को छुट्‌टी पर भेज दिया है।

बता दें कि समझौता शुक्रवार देर रात ही हो गया था, जिसकी जानकारी शनिवार सुबह दोनों पक्षों ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके दी। शुक्रवार रात को समझौता होते ही शनिवार सुबह हाेने वाली मीटिंग कैंसिल हो गई थी। इसके बाद किसानों ने धरना भी समेट दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Isha