अजान मंडी में पीआर धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

11/30/2019 3:56:11 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना की अनाज मंडी में पी आर धान की सरकारी खरीद नहीं होने से मंडी में आए किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज किसानों ने मंडी में सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार से उनकी धान को खरीदने की मांग की।



किसानो का कहना है सरकार जहां एक तरफ किसानो की धान की फसल का एक एक दाना खरीदने की बात करती आ रही है लेकिन गोहाना की अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। जिस के चलते किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो तीन दिनों से ख़राब मौसम व रुक रुक कर हुई बारिश ने किसानो की चिंता को ओर बढ़ा दिया है। जिस कारण किसानों ने मंडी में इकठा होकर सरकार व  प्रसासन के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी धान की खरीदने की मांग की।
 


किसानो का कहना है कि उनकी धान की फसलों क भाव में कम मिल रहे है और ऊपर से बारिश से उनकी फसलों में ओर नमी आ गई है। जिस के चलते अब उनकी धान की फसल को कोई नहीं खरीद रहा। पिछले कई दिनों में मंडी के किसान अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है लेकिन अधिकारी खरीद बंद होने की बात कर उन्हें वहां से भेज देते है। वहीं किसानों का कहना है कि अब वह फसलों को लेकर कहा जाएं।



वही गोहाना अनाज मंडी के सचिव परमजीत नांदल ने बताया पीआर धान की सरकारी खरीद हैफेड दवारा की जा रही थी जिस का कोटा पूरा होंने के चलते मंडी में खरीद को बंद कर दिया गया जैसे ही ऊपर से दोबारा आदेश आएंगे उसके बाद मंडी में दोबारा खरीद शुरु करवा दी जाएगी।

Isha