सिरसा में किसानों की फसल की नहीं हो रही खरीद, दो दिन से मंडियों  के लगा रहे चक्कर

3/30/2023 4:02:13 PM

सिरसा(सतनाम): शहर में सरसों की फसल को बेचने के लिए किसान अनाज मंडियों में पहुंच रहे है,लेकिन खरीद न होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दो दिन से सरकारी मंडियों का चक्कर लगा रहे है। वहीं किसानों ने सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके फसलों का सही दाम नहीं मिला तो वह ब्रिकी नहीं करेंगे। साथ ही बिना फसलों को बेचे ही वापस नहीं जाएंगे।

बता दें कि अन्नदाता अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे है, लेकिन सरकारी खरीद आज दूसरे दिन भी नहीं हुई। जिसके चलते किसान मंडी में दो दिन अपनी फसलों को लेकर बैठे हुए हैं। सरसों की सरकारी खरीद का दाम 5450 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि प्राइवेट कंपनियां 4500 से लेकर 5000 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद कर रही है। किसानों का कहना है कि नमी बताकर फसलों को नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। देखने वाली बात होगी कब तक सरकारी खरीद की जाती है, जिससे किसानों के मुसीबत का हल निकल सके।

                          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

  

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma