सोनीपत में पराली जलाने के मामले में 6 किसानों को किया गिरफ्तार, 2 कर्मचारी भी सस्पेंड

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 08:59 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में पराली जलाने वाले 6 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है हालांकि बाद में अभी जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं किसानों पर जहां अधिकारी पराली जलाने को लेकर सख्त है  तो लापरवाही बरतने वाले सोनीपत कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को भी विभाग द्वारा सस्पेंड किया गया है।

राजधानी के सबसे नजदीक जिले सोनीपत में इस बार अभी तक 8 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 6 किसानों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और 4 किसानों पर साढ़े 12 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। सोनीपत प्रशासन और कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा हे कि पराली जलाने के मामले सामने न आऐं। सोनीपत के गन्नौर थाने में 4, बहालगढ़ और मुरथल थाने में 1-1 किसान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि सभी को जमानत दे दी गई है।

रवींद्र कुमार, पुलिस प्रेस प्रवक्ता, सोनीपत

सोनीपत कृषि विभाग अधिकारी ने जानकारी दी कि पराली जलाने को लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सोनीपत में अभी तक हमें हरसेट से 40 लोकेशन प्राप्त हई थी, जिनमें से आठ लोकेशन पर ही आगजनी की घटना पाई गई हैं। आठ लोकेशन पर कृषि योग्य भूमि तो एक अन्य जगह पर पाई गई है। 6 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, तो 4 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। किसानों से विभाग अपील कर रहा है कि वह पराली न जलाऐं, सब्सिडी पर उपकरण उपलब्ध हैं उनका फायदा लें। कृषि विभाग ने दो कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

पवन कुमार, कृषि विभाग अधिकारी, सोनीपत

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static