झज्जर में हुए लाठीचार्ज को लेकर किसानों ने नेशनल हाइवे किया जाम, 1 घंटे बाद खोला टोल

10/1/2021 1:53:50 PM

हिसार(विनोद): झज्जर में दुष्यंत चौटाला का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद आक्रोशित किसानों ने हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा जाम कर दिया है।  लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। 

टोल प्लाजा पर जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई व लोग जाम में फंस गए। करीब  1 घंटे के बाद किसानों ने रामायण टोल प्लाजा को खोल दिया जिसके बाद वाहन सुचारु रूप से चालू हो गया है।

Content Writer

Isha