डिप्टी CMके घर के नज़दीक करनाल पक्का मोर्चा के समर्थन में किसानों ने फूंका पुतला

9/9/2021 3:06:22 PM

सिरसा(सतनाम): करनाल में किसानों ने अपनी मांगो को लेकर पक्का मोर्चा लगा रखा है जिसके समर्थन में अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं इसी कड़ी में आज सिरसा में पक्का मोर्चा के किसान सिरसा के बाबा भुम्मन शाह चौक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के घर के पास पहुंचे और वहां पर विरोधस्वरूप पुतला फूंका। इस दौरान किसानो ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि करनाल में किसानो का जो पक्का मोर्चा लगा है आज उसी के समर्थन में सिरसा में भी पुतला फूंका गया है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को करनाल में किसानो पर लाठीचार्ज हुआ था जिसमे एक किसान की मौत हो गई थी व् कई अन्य किसान घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि लाठीचार्ज का आर्डर देने वाले एसडीएम को सस्पेंड करने और उसपर मुक्क्दमा दर्ज़ करने की किसानो की मांग सरकार ने मानने से इंकार कर दिया जिसको लेकर करनाल के लघु सचिवालय में पक्का मोर्चा लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो 11 तारीख को संयुक्त मोर्चा बड़ा फैसला लेगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Content Writer

Isha