जिला सचिवालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन, मांगों को जल्द पूरा करने की दी चेतावनी

9/16/2022 5:08:52 PM

करनाल: जिला सचिवालय के सामने भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन किया। बरसात के दौरान भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं किसानों का कहना है कि  धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू की जाए और  चावल पर जो 20 प्रतिशत निर्यात टैक्स लगाया गया है। वो तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए। किसानों का कहना है कि मंडी के गेट पास प्रणाली में सुधार हो और  बिजली बिल पर लगे पंचायत व अन्य टैक्स निष्क्रिय किए जाए।  

 

बता दें कि आज भारतीय किसान संघ 11 प्रमुख मागों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं संगठन मंत्री सुंदर लाल ने कहा कि धान की फसल मंडियों में आने के लिए सर पर है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक फसल खरीद को लेकर कोई भी नीति निर्देश जारी नहीं किये गए हैं। सरकार कब से फसल की खरीद शुरू करेगी। किसान आढ़ती का क्या रोल होगा। फसल मंडी में लाने के बाद किसानों की फसल खेतो से घर पर पहुँच चुकी है। लेकिन अब तक सरकार की तरफ से फसल खरीद की तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश भर में प्रदर्शन किये जाएंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Gourav Chouhan