चारों ओर मंडी में लगे अंबार, खरीद न होने से परेशान किसान

10/31/2019 5:14:41 PM

पानीपत (अनिल कुमार) : पानीपत की अनाज मंडी में किसानों का धान पहुंच चुका है। कई दिनों से खरीद ना होने के चलते लगातार किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब जाकर धान की खरीद शुरू हुई हैं। लेकिन अब किसानों के सामने एक ओर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।


 दरअसल पानीपत की अनाज मंडी में लगातार धान पहुंचने से चारों ओर मंडी में धान के अंबार लगे हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन किसानों का धान खरीदा नहीं जा रहा था। 


किसानों का कहना है कि वह अपने धान का स्वयं चौकीदारी करने को मजबूर हैं। वहीं किसानों ने नाराजगी जताई कि पिछले साल के मुकाबले धान की कीमत में कमी मिल रही है जिससे किसान काफी परेशान है। दूसरी और  आढ़तियों का कहना है कि धान की खरीद व उठान भी शुरू हो जाएगा और किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 

Isha