सरसों की सरकारी खरीद नहीं होने से कम भाव में फसल बेचने को मजबूर किसान

4/3/2019 2:45:58 PM

गोहाना (सुनिल जिंदल): कृषि विभाग के अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल का सरसों की जगह गेहूं का रजिस्ट्रेशन कर दिया है। जिसके विरोध में वह गोहाना अनाज मंडी में मार्किट कमेटी के गेट पर धरने पर बैठ गए। नरवाल का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा और साथ ही नरवाल को धरने पर किसानों का समर्थन लगातार मिल रहा है।



अधिकारियों ने अपनी गलती मानते हुए कहा उच्च अधिकारियों के नोटिश में यह मामला लाया गया है लेकिन ऑनलाइन पोर्टल बंद होने की वहज से ठीक करने में दिकत आ रही है। वहीं दूसरी और गोहाना की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं होने से मंडी में सरसों लेकर आये किसान कम भाव में बेचने को मजबूर है।



गौरतलब है की सरकार ने सरसों की खरीद सुनिश्चित करने के लिए किसानों का आनलाईन रजिस्टे्रशन करवाना अनिवार्य कर रखा है। जिस पर कृषि विभाग काम कर रहा है। कथूरा गांव के रहने वाले किसान सत्यवान नरवाल की अढ़ाई एकड़ सरसों की फसल है। गत सप्ताह सत्यवान ने कृषि विभाग में जाकर अपनी सरसों की फसल का रजिस्टे्रशन करवाया। जिसे विभाग ने मार्किट कमेटी को भेज दिया। जब मार्किट कमेटी से इस बारे में जानकारी मांगी तो सत्यवान नरवाल का रजिस्ट्रेशन सरसों की बजाय गेहूं का मिला।



वहीं गोहाना मार्किट कमेटी के कार्यकारी अधिकारी संदीप लोहान का लोहान का कहना है कि उन्होंने स्वीकार किया यह तकनीकी कमी के चलते सरसों की बजाय गेहूं की रजिस्ट्रेशन हो गया तथा वे बोर्ड में दोबारा से पत्र लिखकर इसे ठीक करवाने के लिए अपील डाल चुके हैं। मगर यह कब तक ठीक होकर आएगा यह उन्हें भी नहीं पता।

kamal