सरकारी सिस्टम के आगे बेबस हुए किसान, गेहूं की खरीद शुरू ना होने से परेशान

4/7/2022 4:18:31 PM

जींद(अनिल):  हरियाणा सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेंहू की सरकारी खरीद करने का दावा फेल साबित हुआ है। जीन्द जिले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक गेंहू की फसल की खरीद शुरू नही हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि मंडी लेबर कॉन्ट्रैक्ट का मामला न्यायालय में होने की वजह से लेबर की समस्या आयी हुई है।

मंडी सचिव संजीव जांगड़ा ने बताया एक दो दिन में खरीद शुरू होने की उम्मीद है। हरियाणा सरकार में एक अप्रैल से गेंहू खरीद का दावा किया था जिसको लेकर तैयारियां कर रहे है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai