धान की खरीद न होने पर गुस्साए किसान, अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाम

10/5/2021 3:15:09 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने देश की लाइफ लाइन अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे (जीटी रोड) को जाम कर दिया। पीपली कस्बे के समीप मिनी.जू के सामने जीटी रोड पर किसान डटे हुए हैं। उन्होंने कहा जब तक खरीद शुरू नहीं होगी तब तक वह हाईवे को नहीं खोलेंगे। 

 

किसान नेता अमरिक सिंह ने कहा कि 20 सितंबर से मंडियों में धान पड़ा है लेकिन खरीद की डेट आगे से आगे सरकारी करती जा रही है। गत रात भी बरसात में धान भीग गया जिसके लिए मंडी प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि किसान सूखा धान लेकर आए थे, लेकिन बरसात की वजह से धान खराब हो गया है। जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी तब तक जीटी रोड जाम रहेगा।

Content Writer

vinod kumar