किसानों पर एक बार फिर से टूटी आसमानी आफत, लगातार बारिश के कारण हुआ नुकसान

12/13/2019 2:54:34 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) :  रोहतक जिले में कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टी व बेमौसमी बारिश से अभी किसान उभर भी नही पाया था कि एक ओर कुदरती आफ़त ने किसानों को घेर लिया है। वहीं कल रात से हो रही बेमौसमी बारिश के कारण अन्नदाता परेशानी में है। इस बेमौसमी बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। किसान गेंहू की बिजाई एक या दो बार नही बल्कि अब तक तीन बार कर चुका है और कल आई बारिश से वो भी धूल गया। बारिश से फायदे की उम्मीद लगाने वाला किसान उसी बारिश के कारण नुकसान में है।

बताया जा रहा है कि बार बार कुदरती आफ़त किसानों के लिए नुकसान का सबब बनती जा रही है। जहां धरती के अन्नदाता कहे जाने वाले किसान कुदरत के आगे बेबस नजर आ रहे है। कल रात से हो रही बेमौसमी बारिश ने  किसानों के लिए फायदा कम नुकसान ज्यादा साबित हो रहा है। आलम यह है कि किसान तीन तीन बार गेंहू की बिजाई करने के बाद अब चौथी बार तैयारी कर रहा है, अभी कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि से किसान अभी उभर भी नही पाया था कि अब कल रात से हो रही आसमानी आफत फिर नुकसान का कारण बन रही है। हालांकि इन दिनों बारिश किसानों के लिए सोना बरसाती है लेकिन ओलावृष्टि होने के कारण गेंहू बिजाई लेट हुई जिसके कारण फायदा देने वाली बारिश नुकसान कर गई।

मौसम की मार झेलने वाले किसान इस बारिश के कारण कुछ भी नही समझ पा रहे है। किसानों का कहना है कि इस बारिश के कारण फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है, इसलिए क्योकि जिन किसानों के गेंहू की बिजाई के बाद फसल उग गई है उसे फायदा है लेकिन जिनकी बुआई ही नहीं हुई है उसे नुकसान के अलावा कुछ नही है। उन्होने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई थी और पानी भरने से गेहूं की फसल की बुआई भी नहीं हुई थी और अब ये बारिश केवल किसानों को बर्बाद करने के लिए है और इससे फायदा नहीं नुकसान हुआ है।

 

Isha