(VIDEO) खाद किल्लत पर भड़के किसान: कृषि मंत्री को घेरा, मंत्री का मुस्कुराते हुए अनोखा रिएक्शन वायरल... बोले- जोर से लगाओ नारे

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 11:52 AM (IST)

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर के साढ़ौरा में आज उस वक्त माहौल गरमा गया, जब कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के सामने ही किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। मामला खाद वितरण से जुड़ा है। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सीधे कृषि मंत्री के सामने ही कृषि मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। हैरानी की बात ये रही कि किसानों की नारेबाजी पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा नाराज होने की बजाय हंसते हुए नजर आए। मंत्री ने किसानों से कहा कि नारे थोड़े आराम से लगाए हैं, जोर से लगाओ।

हालांकि, इसके बाद कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही एक उच्च अधिकारी को फोन लगाया और किसानों की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। दरअसल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा साढ़ौरा में वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान खाद की समस्या को लेकर परेशान किसानों ने मंत्री का घेराव करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा  साढ़ौरा में वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे ही थे कि खाद की समस्या से परेशान किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का आरोप था कि साढ़ौरा में खाद का वितरण नहीं हो रहा, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने कृषि मंत्री के सामने ही कृषि मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। मंत्री के सामने नारेबाजी का ये वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री श्याम सिंह राणा किसानों की नारेबाजी के दौरान हंसते हुए नजर आए और उन्होंने कहानारे थोड़े आराम से लगाए हैं, जोर से लगाओ। 

इसके बाद मंत्री ने तुरंत एक उच्च अधिकारी को फोन किया और किसानों की खाद से जुड़ी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अब सवाल ये है कि आखिर किसानों को खाद के लिए नारेबाजी करने की नौबत क्यों आई? क्या प्रशासन को पहले से किसानों की परेशानी की जानकारी नहीं थी? फिलहाल कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों को समस्या के समाधान की उम्मीद है, लेकिन खाद को लेकर किसानों का गुस्सा साफ तौर पर सामने आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static