अब किसानों को 48 घंटे में मिलेगा फसल का भुगतान, दुष्यंत चौटाला ने किया ऐलान

10/1/2022 3:37:46 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में अब किसानों को 72 घंटे के बजाय 48 घंटे में फसल भुगतान का पैसा दिया जाएगा। यह ऐलान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों को आई-फार्म का इंतजार नहीं करना होगा। जैसे ही फसल का मंडी से एग्जिट पास बनेगा, उसके 48 घंटे में किसानों के खातों में पैसे आ जाएंगे। दुष्यंत आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana