‘अग्निपथ’ के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, यमुनानगर में धरना देकर टोल किया फ्री

6/20/2022 2:51:19 PM

यमुनानगर(सुमित): सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध के सुर आए दिन तेज हो रहे हैं। इसे लेकर आज युवाओं ने भारत बंद का आह्वान भी किया है। युवाओं के इस भारत बंद को राजनीतिक पार्टियों के साथ ही समाज के कई वर्गों का समर्थन भी मिल रहा है। हरियाणा के यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन भी अग्निपथ के विरोध में सामने आई और एक टोल प्लाजा को तीन घंटे के लिए फ्री करवा दिया है। किसान नेताओं का कहना है कि कृषि कानूनों की तरह सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा।

किसानों का आरोप, देश की रक्षा के साथ खिलवाड कर रही सरकार

यमुनानगर में पंचकूला रुड़की नेशनल हाइवे पर मिल्क माजरा गधोला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन ने अग्निपथ योजना के विरोध में जोरदारर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल को फ्री करवा दिया है। किसान नेताओ का कहना कि सरकार युवाओं के साथ गलत कर रही है। सरकार को तत्काल प्रभाव से इस योजना को वापस लेना चाहिए। केंद्र की इस योजना के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि आज उन्होंने अग्निपथ के विरोध में शांतिपूर्ण धरना देते हुए टोल फ्री किया है। इसी के साथ यह चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही अग्निपथ को वापस नहीं लिया जाएगा तो किसान देश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगा। देशभर के किसान एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए लड़ाई लडेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai