Farmers protest : लड़ाई अब देश बनाम भाजपा की : सुरजेवाला

1/4/2021 9:28:11 AM

जींद : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला  ने कहा कि देश में राजनीतिक हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब लड़ाई कांग्रेस बनाम भाजपा या किसान बनाम भाजपा की न रहकर देश बनाम भाजपा की हो गई है।सुर्जेवाला रविवार को जींद के खटकड़ गांव में टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी के पास पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने का समय तो है, लेकिन किसान आंदोलन में अब तक जान गंवा चुके 57 किसानों या उनके परिवारों के लिए सांत्वना से भरे 2 शब्द भी नहीं हैं।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पी.एम. मोदी सत्ता के अहंकार में कितने संवेदनाहीन हो चुके हैं। उन्होंने पी.एम. से सवाल किया कि वह कितने और किसानों की जान से खेलेंगे। अब पी.एम. मोदी फैसला करें कि उन्हें 4 बड़े कॉर्पाेरेट घरानों के द्वार पर माथा टेकना है या फिर देश के 130 करोड़ लोगों के साथ खड़ा होना है। यह कानून बनाते समय केंद्र ने न तो किसी किसान संगठन से राय ली और न ही किसी कृषि विशेषज्ञ से। 

 

Manisha rana