करनाल में किसानों का अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

9/28/2022 4:14:59 PM

करनाल: जिले में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने मुश्तरका मालकान, शामलात देह व खराब फसल गिरदावरी को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला सचिवालय के गेट के सामने प्रतियां जलाकर रोष जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने प्रदर्शन करके जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होंगे। 

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान अजय राणा ने कहा कि सरकार कानून लाकर किसानों को उनकी जमीनों से बेदखल करना चाहती है। देह शामलात जमीन की उनकी मांग पुरानी है। किसान अपनी मांग को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। बारिश के कारण किसानों की फसल खराब हो चुकी है। किसान कर्जदार हो चुका है। सरकार किसान की ओर ध्यान नहीं दे रही। उनकी मांग है कि खराब फसलों की गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

Content Writer

Isha