पानीपत में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विरोध, किसानों ने दिखाए काल झंडे

9/16/2021 12:39:29 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पार्टियों के नेता जहां भी जा रहे हैं किसान उनका वहां जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। इस बीच आज किसान पानीपत में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विरोध करने पहुंच गए। किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अजय चौटाला को काले झंडे दिखाए। 



किसानों के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस पर भाकियू जिला अध्यक्ष ने कहा कि ये हमारा दुर्भाग्य कि एक कैदी की सुरक्षा में सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला एक सजायाफ्ता अपराधी, वह पैरोल पर आकर कार्यक्रम कर रहे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

vinod kumar