धान को बेचने के लिए मंडियों में जद्दोजहद कर रहे किसान, बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें

10/5/2021 3:41:03 PM

करनाल (के.सी.आर्य):  अनाज मंडी में धान लेकर पहुँचे किसानों ने आरोप लगाया कि नमी का बहाना लेकर उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही।  धान की फसल लेकर मंडी में पहुँचे किसान कर्मजीत सिह ने कहा बरसात से फसल का बहुत नुकसान हो चुका है, 17 नमी कहां से लेकर आएं। बरसात के चलते नमी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि गेहूं की नमी 17 नहीं आती तो धान की कैसे आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले ही किसानों पर मार पड़ रही हैं, अब बरसात ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी। अगर उनकी फसल नहीं बिकी तो जीटी रोड जाम करेंगे।

किसान  जसबीर ने कहा रात 11 बजे बरसात आ गई, खुले पड़ी धान भीग गई, फसल का तोल नहीं लग रहा। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। धान खरीदने के लिए न तो सरकार आ रही है ओर न ही मिलर्स आ रहे हैं। बरसात के चलते 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हो चुका हैं। किसान मालक सिह नाम के किसान ने कहा कल भी जाम लगाया था, फिर भी खरीद नहीं हुई। पीआर को नहीं खरीद रही। उप मुख्यमंत्री के साथ राइस मिलर्स की बातचीत के बारे में बताया जा रहा हैं। ये बातचीत पहले ही हो सकती थी। उन्होंने धान खुले में पड़ा हुआ हैं, बरसात के चलते पूरा धान भिग गया, न तिरपाल हैं, न हीं अन्य कुछ फसल बचाने की सुविधा। पूरा अनाज भीग चुका हैं, किसान बर्बाद हैं।

 
मार्किट कमेटी के सेक्टरी ने फसल खरीद मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा रात को जिस समय बरसात आई उस समय अधिकतर ढेरियां धान की ढकी हुई थी, हमारे अधिकारी धान की नमी चेक करने के लिए जा रहे हैं , उम्मीद है शाम तक काफी धान खरीद ली जाएगी, वहीं ऐसा नहीं है कि राइस मिलर्स नहीं आएंगे तो धान की खरीद नहीं होगी, हम व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।

Content Writer

Isha