BJP सांसद के कार्यलय पहुंचते किसानों ने घेरा , दीवार फांदने का किया प्रयास, पुलिस ने खदेड़ा

7/11/2021 5:07:00 PM

फ़तेहाबाद (रमेश): प्रदेशभर में चल रही भाजपा की बैठकों में किसानों द्वारा लगातार विरोध हो रहा है। फतेहाबाद में आज भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में केबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल पहुंचे। केबिनेट मंत्री के फतेहाबाद में पहुंचने की खबर के बाद किसान संगठनों में सुगबुगाहट शुरु हो गई। पुलिस प्रशासन ने बैठक में को शांति करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए। जिले में 12 ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नियुक्त कर भाजपा कार्यालय की किलेबंदी कर दी गई।



भाजपा कार्यालय के बाहर भारी बेरिकेटिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया। आज सुबह से ही किसान भाजपा कार्यालय के बाहर जुटने शुरु हो गए। दोपहर होते होते किसान और पुलिस आमने सामने हो गए। किसानों ने अपने हाथों में काले झंडे लिए हुए थे और कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किसान बेरिकेटिंग तोड़कर भाजपा कार्यालय तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए वहीं पुलिस बल उन्हें रोकने का प्रयास में लगे रहे। भारी गर्मी के बीच पुलिस कर्मी और किसानों के बीच माहौल गर्म रहा। वहीं भाजपा कार्यालय में मंत्री बनवारी लाल कार्यकर्ताओं की बैठक लेते रहे। 


दोपहर करीब 12 बजे सांसद दुग्गल भी भाजपा कार्याल्य पहुंच गई। उनके पहुंचने की भनक किसी को नहीं हुई। जैसे ही प्रदर्शनकारियों को सांसद के पहुंचने की खबर मिली स्थिति एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गई और कुछ प्रदर्शनकारी इधर उधर से भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचने में सफल हो गए और दिवार फांदने का प्रयास किया और और वहां लगे पोस्टर फाडने का भी प्रयास किया, मगर इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने मौके पर ही उन्हें खदेड़ दिया। दिनभर चलती रही गहमागहमी के बाद करीब 2 दो बजे अपना विरोध जता कर भाजपा कार्यालय से चले गए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

 

Content Writer

Isha