उचाना में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर परेड, महिलाएं बोली- सरकार डरी हुई है

8/15/2021 1:57:13 PM

जींद (अनिल कुमार): जींद के उचाना में रविवार को किसानों ने ट्रेक्टर परेड निकाली। इस परेड में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए, जिन पर झंडे लगे हुए थे। इस ट्रैक्टर परेड को महिला किसानों ने लीड किया। महिला किसान ने कहा कि उन्होंने अपने रोडमैप पर ही ट्रैक्टर परेड की। उन्होंने कहा कि जो किसान की आवाज है वही सारे देश की आवाज है, यही मैसेज इस परेड के जरिए हम देना चाहते हैं। 

महिला किसान ने कहा कि सरकार डरी हुई है, दीवारें खिंचवा रही है। इससे ज्यादा और क्या होगा। वहीं किसान नेता आजाद पालवा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं ले लेती जब तक हमारा संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar