मंडी में किसानों को धान लाने से रोका गया, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

10/3/2020 4:27:43 PM

करनाल (केसी आर्या): हरियाणा सरकार ने कागजों में धान की फसल की खरीद तो शुरु कर दी है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। करनाल की मंडियों तक पहुंचने वाले धान की खरीद नहीं की जा रही है, जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। आज यहां किसानों को मंडी में धान की ट्राली लेकर घुसने से मना कर दिया गया, जिससे नाराज किसानों ने मंडी के सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



किसानों का आरोप है कि उनके फोन पर सरकार द्वारा धान की फसल बेचने की मैसेज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी किसान को मैसेज आया भी है तो वह 2-3 क्विंटल की खरीद के लिए आए हैं। वहीं किसानों ने बताया कि मंडी में फसल लेकर पहुंचे लेकिन यहां गेट पास नहीं मिल रहा और गेट पास के बिना आढ़ती धान नहीं लेता है, क्योंकि सरकार उसकी खरीद नहीं करती।

Shivam